ADVERTISEMENT

पावटा साहिब : खनन माफिया ने यमुना का सीना किया छलनी , विभाग क्यों नहीं करा रहे FIR दर्ज

पावटा साहिब के बाता मंडी में खनन माफिया ने यमुना का सीना इस कदर छलनी किया है कि करीब 20 फुट गहरे खड्डे यमुना नदी के बीच में कर दिए गए हैं खनन माफिया इस कदर हावी है कि जिला खनन अधिकारी खनन माफिया का दलाल बन कर रह गया है तथा उसको कोई शिकायत करता है तो वह खनन माफिया कोई फोन कर इसकी जानकारी दे देता है ऐसे दलाल अधिकारी का नाम f.i.r. तक में दर्ज हो चुका है परंतु अभी तक उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है

वहीं सूचना मिलने के बाद भी जिले तथा प्रदेश के सभी विभाग इस मामले पर अभी तक चुप बैठे हैं क्योंकि स्थानीय विधायक को चुनाव में यही खनन माफिया पैसों से स्पॉन्सर करता है बताया जा रहा है कि स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी का इस खनन माफिया पर पूरा हाथ है गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने जिले के कई विभागों को खनन के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की पावर दी हुई है परंतु अभी तक किसी भी विभाग ने किसी खनन माफिया के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है

वहीं यह जमीन वन विभाग के अंतर्गत बताई जा रही है यहां पर यमुना नदी का धारा क्षेत्र भी बड़ी-बड़ी पोकलैंड मशीन है वह जेसीपी लगाकर मोड़ दिया गया है परंतु वन विभाग भी नेताओं के आगे पीछे घूमता नजर आ रहा है तथा खनन माफिया के सामने न मस्तक नजर आ रहा है अब देखना यह है कि वन विभाग या अन्य विभाग खनन माफिया के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराएंगे

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!