ADVERTISEMENT

ऊपरी हिमाचल में भारी हिमपात लाहुल में हिमखंड गिरना शुरू ,तापमान में आई भारी गिरावट प्रचंड ठंड की चपेट में प्रदेश

(नीना गौतम )राजधानी शिमला सहित ऊपरी हिमाचल में भारी हिमपात का दौर जारी है। भारी हिमपात के चलते हिमाचल प्रदेश सहित उतरी भारत के कई राज्य प्रचंड शीत लहर की चपेट में आ गए हैं। लाहुल-स्पीति में तापमान माईनस 18 तक पहुंच गया है और सभी पेय पदार्थ बर्फ की सिल्लियों में तबदील हो गए हैं। उधर भारी बर्फबारी के बीच घाटी में हिमखंडों का गिरना शुरू हो गया है और प्रशाशन ने अलर्ट जारी कर दिया है।

पर्यटन नगरी मनाली सहित पर्यटन स्थलों के बर्फबारी हो रही है। सोलांगनाला में भारी बर्फबारी होती देख सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटक वाहनो को नेहरुकुण्ड में ही रोक दिया है। पर्यटन नगरी मनाली के माल रोड में भी बर्फ के फाहे गिर रहे है। सैलानियो ने सुबह ही सोलंगनाला का रुख किया लेकिन प्रशासन ने उन्हें नेहरुकुण्ड से आगे जाने की अनुमति नही दी। मंगलवार को नेहरुकुण्ड व बाहंग पर्यटकों के लिये स्नो प्वाइंट बन गया है। माल रोड में भी सेलानी बर्फ के फाहो का आनंद उठा रहे है।

देश भर से सेलानी मनाली के पर्यटन स्थलों में हो रही बर्फबारी का आनंद ले रहे है। हालांकि बर्फ़बारी से स्कूल आने जाने वाले बच्चों की दिक्कत बढ़ गई है लेकिन सेलानी बर्फ़बारी का खूब आनंद ले रहे है। पर्यटन कारोबारी रणजीत, राकेश व जगदीश ने बताया कि आज नेहरुकुण्ड सैलानियो के लिये स्नो प्वाइंट बन गया है। सेलानी सुबह से ही बर्फ के फाहो का आनंद ले रहे है। माल रोड के पर्यटन कारोबारी राकेश, सचिन व रवि ने बताया कि माल रोड में गिर रहे बर्फ के फाहे देख सेलानी खासे उत्साहित हो रहे है। उन्होंने बताया कि मनाली व आसपास के क्षेत्रों में पर्यटक बर्फ का आनंद ले रहे है। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि सोलंगनाला, फातरु व अंजनी महादेव में भारी बर्फबारी को देखते हुए पर्यटको को नेहरुकुण्ड में ही रोक दिया गया है। सेलानी माल रोड से नेहरुकुण्ड तक जगह जगह बर्फ का आनंद ले रहे है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!