ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : पतंजलि की फ्रेंचाइज़ी देने के नाम पर 15 लाख 50 हज़ार रुपये ठगने के आरोपी बिहार से गिरफ्तार

 पांवटा साहिब के कारोबारी ने पतंजलि के फ्रेंचाइज़ी लेनी चाही। जिसके लिए उसने गूगल पर सर्च किया ओर कुछ नंबर निकाल कर उन पर सम्पर्क किया। जिन नम्बरों से कारोबारी पतंजलि की फ्रेंचाइज़ी लेने के लिए सम्पर्क कर रहा था वह साइबर ठगों के नम्बर थे। जिन्होंने कारोबारी के साथ बड़ी ही सुनियोजित तरीके से बातचीत को अंजाम देते हुए 15लाख 50 हज़ार रुपये ठग लिए।

जब कारोबारी को कुछ शक हुआ जिस पर कारोबारी ने  पुलिस थाना पोंटा आकर मुकदमा नंबर  8/20 दिनांक 14.1.20 जेर धारा 420 भा द स पुलिस थाना पौंटा साहिब में पंजीकृत करवाया। तत्पश्चात  साइबर सेल नाहन ने इन साइबर ठगों तक अपनी पहुंच बनाई व थाना पांवटा साहिब के साथ मात्र बिहार राज्य के नवादा जिला में स्थित थाना वारिसलीगंज के अंर्तगत पड़ने वाले एक गांव भवानी भीगा से मुख्य 2 आरोपियों सुभाष पुत्र राम प्रवेश प्रसाद व कंचन पत्नी सुभाष निवासी भवानी भीगा को पकड़ने में सफलता हासिल की है व एक ओर आरोपी को पकड़ने के लिए अन्य ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

जिनके पास  से टीम को 1 लैपटॉप, 5 मोबाइल, 35 सिम, 8 चेक बुक, 7 पासबुक ,भारी संख्या में एटीएम कार्ड  बरामद हुए हैं। इसके अलावा 9लाख 97 हज़ार 500 रुपये नकद बरामद हुए हैं व विभिन्न बैंक के  5 खातों  में  करीब 8 लाख  फ्रीज करने में सफलता हासिल की है। उपरोक्त टीम में थाना  पौण्टा साहिब से ASI रामलाल, C.अरुण चौहान, C. अनिल तोमर व नाहन साइबर सेल से C. सुरेंद्र व C अमरेंद्र सिंह शामिल थे। टीम इन को लेकर बिहार से सिरमौर आ रही है।मामले की पुष्टि डी एस पी सोमदत ने की है |

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!