ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : कांस्टेबल दीप चंद द्वारा सड़क हादसे में घायल गर्भवती गाय को बोतल से पानी पिला बचाने की कोशिश का वीडियो वायरल

पांवटा साहिब के भाटांवाली के समीप हुए भीषण हादसे में चोटिल बेजुबान गाय के प्रति कांस्टेबल दीप चंद की गहरी संवेदनाएं सामने आई हैं। तस्वीरें व वीडियो इसकी तस्दीक कर रहा है। हालांकि कुछ घंटों बाद गर्भवती गाय ने भी प्राण त्याग दिए, लेकिन दीप चंद की कोशिश की हर कोई सराहना कर रहा है। यह खबरों वाला की एक्सक्लूसिव वीडियो थी जो कि बाद में वायरल हो गई

यहां यह बताना भी जरूरी है कि कांस्टेबल दीप चंद मौके पर जांच के मकसद से नहीं पहुंचे थे, बल्कि ऑफिशियल कार्य के लिए नाहन से पांवटा साहिब जा रहे थे। सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर के गनमैन दीप चंद ने हर संभव कोशिश की, ताकि गर्भवती गाय के प्राण बच जाएं। गौरतलब है कि हादसे में गाय के मालिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। लेकिन तमाम बातों से बेपरवाह कांस्टेबल दीप चंद का लक्ष्य गाय का जीवन बचाना था। इस कोशिश में एक नामालूम स्थानीय युवक भी कांस्टेबल के साथ था।

बकांस्टेबल दीप चंदमुश्किल जेसीबी की मदद से घायल गाय को अस्पताल तक पहुंचाने में कांस्टेबल ने अहम जिम्मेदारी निभाई। हालांकि उन्हें मौके पर ही यह बात भी महसूस हो रही थी कि बेजुबान का जीवन बच पाना मुश्किल है, लेकिन एक छोटी सी उम्मीद यह थी कि गर्भ में पल रहा बच्चा बच जाए।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!