माजरा पुलिस ने आज दो मुकदमे खारा के शराब तस्करों के खिलाफ पंजीकृत किए हैं जिसमें कुल मिलाकर 40000 मिली लीटर कच्ची नाजायज शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार निवासी खारा व रवि कुमार निवासी खारा के रूप में हुई है
आज माजरा पुलिस के एएसआई राजपाल सिंह मुख्य आरक्षी भागवत प्रसाद ,मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह,आरक्षी जसविंदर सिंह, एच एस सी सेवा साह की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई को अंजाम दिया गया है माजरा पुलिस को पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिल रही थी जिसे माजरा पुलिस ने आज मौका देखते ही आरोपियों को अवैध शराब की तस्करी करते दबोच लिया हैं
माजरा पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है तथा कल दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा तथा उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा
आपको बता दें जिला सिरमोर पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा नशे के खिलाफ खास मुहिम छेड़े हुए हैं तथा उसी मुहिम को आगे चलाते हुए माजरा पुलिस ने इस नशे के खिलाफ तस्करों को अवैध शराब की सप्लाई करते हुए पकड़ा है
माजरा पुलिस के थाना प्रभारी सेवा सिंह के नेतृत्व में ए एस आई राजपाल, मुख्य आरक्षी भागवत सिंह , मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह, तेजिंदर सिंह, एचएसआई सेवा सिंह, जसविंदर सिंह के द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जा रही है तथा कई नशा तस्करों को अभी तक सलाखों के पीछे डाल चुकी है तथा जो अब नशा बेचकर मासूम लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं उन्हें सलाखों में भेजने के लिए खास रणनीति बना रही है मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी











