पावटा साहिब : अजोली पंचायत में लैबोरेट फार्मा कंपनी के सहयोग से किये हैंड सैनिटाइजर वितरित

ग्राम पंचायत अज़ोली के जम्बुखाला गुज्जर समुदाय व पंचायत के अन्य सभी गांव के लोगों को ग्राम पंचायत अजोली के द्वारा कोरोना महामारी के बचाव हेतु लैबोरेट फार्मा कंपनी नारीवाला के सहयोग से हैंड सैनिटाइजर वितरित किए गए, जिसके लिए पंचायत अजोली ने  कंपनी प्रबंधक सुनील विशिष्ट का आभार व्यक्त किया, प्रबंधक ने पंचायत को आश्वस्त किया कि पंचायत में छिड़काव व आदि जरूरी सामान कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी, उन्होंने कहा कि जरुरत पड़ने पर अन्य सामग्री भी लोगो को उपलब्ध करवाई जाएगी.

पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर युवाओं के द्वारा एक बार पूरी पंचायत को सैनिटाइज कर दिया गया है, ओर पुनः जल्दी ही दोबारा सैनिटाइज किया जाएगा.कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रतेक ग्रामवासी उचित मदद कर रहे हैं, ओर नियमो का पालन कर रहे हैं. इस मौके पर  उप प्रधान हरबंस लाल, सुनील चौधरी, सरवन कुमार, सुरेन्द्र पाल, धर्मपाल, रविन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार, परमानंद, लखवीर सिंह, उपस्थित रहे |

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!