गत दिवस एक व्यक्ति ने 112 Police Control Room नाहन के माध्यम पुलिस थाना कालाआम्ब में शिकायत प्राप्त हुई कि मोगीनन्द में स्थित NTC फैक्ट्री में काम चल रहा है । जिस सुचना के आधार पर पुलिस टीम को तुरंत मौका पर भेजा गया तथा पुलिस टीम द्वारा चैक करने पर प्लांट को चालू हालत में पाया ।
प्लांट में मौजूद कामगारों से पूछताछ करने पर पता चला कि यह प्लांट supervisor प्रेम लाल, HR अंकुर व फैक्ट्री मालिक के दिशा निर्देशों पर चलाया गया गया था । जिसपर उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध IPC की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पुलिस थाना कालाआम्ब में अभियोग पजीकृत किया जाकर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।











