पांवटा साहिब : मरकज जमात निजामुद्दीन से वापिस आया एक और व्यक्ति आया सामने

पांवटा में मरकज जमात निजामुद्दीन से वापस लौटे व्यक्तियों के सामने आने के मामले क्षेत्र में बढ़ते जा रहे हैं इस दौरान माजरा में शुक्रवार शाम को एक ओर मामला सामने आया जहां स्वास्थ्य व पुलिस विभाग की टीम ने सरकार द्वरा लागू किये मरकज में शामिल हुए लोगो के नंबर के जरिये इरशाद अली नाम के व्यक्ति को ढूंढा व उसके खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करने की तैयारी कर ली है ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इरशाद भी मरकज जमात निजामुद्दीन के लिए गया हुआ था तथा वह 9 मार्च को ही माजरा वापिस आ गया था वह तब से अपने घर पर ही रह रहा था।

इस दौरान जमात में गए लोगों की तफ्तीश करते हुए माजरा पुलिस को सरकार द्वारा जारी किए हुए नमंबर की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस ने कॉल की डिटेल से उसे तलाश किया

इरशाद अली माजरा में काफी दिनों से रह रहा था तथा वह भी निजामुद्दीन मरकज जमात में गया था।

वही इरशाद अली ने बताया कि 9 मार्च को वह दिल्ली जमात से वापिस आ गया था। इस दौरान जमात में उनके साथ में 4 लोग ओर थे जिनका नाम गुलशेर,अय्यूब अली, मास्टर शेर मोहम्मद व, यूनुस थे। इरशाद अली, यूनुस और गुलशेर 9 तारिक की ही वापिस आ गए थे ।यह लोग अपने निजी वाहन से गए थे व उसी से ही वापस आ गए थे ।

माजरा पुलिस ने जांच करते हुए उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है व आगामी जांच में जुट गई है ।वही माजरा पुलिस सख्ती से अब सामने आ रहीं है तथा इन लोगों की लापरवाही के चलते कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है ।वही माजरा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर आकर प्राथमिक जांच की जिसमें उपरोक्त व्यक्ति में कोई भी कोरोना के लक्षण नहीं दिखे हैं परंतु स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उपरोक्त व्यक्ति को पांवटा साहिब सिविल अस्पताल भेजा जा रहा है तथा जो परिवार साथ में रह रहे थे उनको भी मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल भेजा जा रहा है ।

वहीं माजरा पुलिस के द्वारा ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर उपरोक्त व्यक्ति के साथ सख्ती से जांच की जा रही है ।उधर इस बारे में सीएमओ सिरमौर के के पराशर ने बताया की इसे मेडिकल के लिए पांवटा अस्पताल भेजा है जांच के बाद आगे की कर्यवाई की जाएगी ।

पुलिस ने इरशाद के बयान लिए गए है व उसके साथ ओर कोन कौन आया था उसकी जानकारी भी ली जा रही है ताकि सबकी मेडिकल जांच करवाई जा सके।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!