पच्छाद : महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

पच्छाद उपमंडल की ग्राम पंचायत बागथन में एक नेपाली महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पच्छाद पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाली मूल की महिला 24 वर्षीय संध्या ने वीरवार शाम को घर के समीप आम के पेड़ में चुन्नी से फंदा बनाया और उस पर लटक गई। देर शाम को जब उसका पति राजकुमार खेतों से घर आया, तो उसने देखा कि उसका बुजुर्ग पिता उसकी पत्नी का शव देख कर रो रहा था।


उसकी पत्नी आम के पेड़ में लटकी हुई थी। उसने आम के पेड़ पर चढक़र देखा, तो तब तक संध्या मर चुकी थी। उसने संध्या को नीचे उतारा और इस बात की सूचना स्थानीय लोगों और पंचायत प्रधान, पुर्व पंचायत प्रधान को दी। पंचायत प्रधान ने सूचना पुलिस थाना को दी। शुक्रवार तडक़े पच्छाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव कब्जे में लिया तथा दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव महिला के परिजनों को सौंप दिया। पच्छाद पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जिला सिरमौर पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!