भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पावटा साहिब की टीम ने आज माननीय विधायक पावटा साहिब सुखराम चौधरी के माध्यम से आज PM Care एवं “HP Covid-19 Solidarity Response Fund” में कुल 253583 रुपये का अंशदान किया है इस अंशदान में कुल 216 लोगों ने दान दिया है जिसमें से 55 लोगों ने 65261 रुपए का अंशदान PM Care में किया है एवं 161 लोगों ने 188322 रुपए का अंशदान “HP Covid-19 Solidarity Response Fund” में किया है।
अध्यक्ष भाजयुमो पवन चौधरी मंडल पावटा साहिब ने बताया कि इस अंशदान को एकत्रित करने करने के लिए जिन युवा मोर्चा के साथियों ने अपना योगदान दिया है उनमें जिला महामंत्री अनिल चौधरी, मंडल महामंत्री अविनाश सिंह सैनी, मंडल उपाध्यक्ष कपिल वर्मा, गुरमीत सिंह सैनी, मंडल सचिव नितिन शर्मा,राजीव चौधरी,अनिल चौधरी सुरजीत सिंह, संदीप तोमर, सुनील चौधरी कुलविंदर सिंह हंस, ईशु खेड़ा,राजीव शर्मा एवं सोशल मीडिया सह प्रभारी मेहराज काशमी शामिल है | इस राशि को एकत्रित करने के लिए सभी का विशेष सहयोग रहा है पवन चौधरी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल की टीम का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है ।












