भाजयूमो अध्यक्ष पवन चौधरी ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की

भाजयूमो के नवनियुक्त अध्यक्ष पवन चौधरी ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने भाजयूमो के तीन मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति भी की है।

उपाध्यक्ष पद पर – गौरव गोयल नाहन, विनोद ठाकुर रेणुका जी, प्रशांत ठाकुर पच्छाद, राकेश ठाकुर शिलाई कपिल वर्मा पांवटा साहिब के नाम की घोषणा की गई है।

महामंत्री पद पर– शुभम सैनी नहान, सतीश कपूर शिलाई को नियुक्त किया गया है।

You may also likePosts

सचिव पद पर– रणवीर सिंह ठाकुर रेणुका जी, संजीव ठाकुर पच्छाद, संजय तोमर शिलाई, गुरचरण सिंह पांवटा साहिब, अश्वनी कुमार नाहन को नियुक्त किया गया है।

मुख्य प्रवक्ता– पीयूष दसन पच्छाद, कपिल भारद्वाज रेणुका होंगे।

सह प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी रमेश शर्मा शिलाई को दी गई है।

मीडिया प्रभारी एवं कार्यालय सचिव का कार्यभार कुलविंदर सिंह हंस पांवटा साहिब संभालेंगे।

अनूप अग्रवाल नाहन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जिला अध्यक्ष पवन चौधरी ने तीन नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इन तीन मंडल अध्यक्षों में पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी के मुख्य सिपहसालार चरणजीत सिंह चौधरी को पांवटा साहिब भाजयूमो का मंडल अध्यक्ष, मनोज ठाकुर को रेणुका जी व अनिल चौहान को शिलाई का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस मौके पर पवन चौधरी ने कहा कि जिला नेतृत्व से गहन चर्चा और मंथन के पश्चात मोर्चे के अन्य पदाधिकारियों का कार्य समिति के सदस्यों की घोषणा की जाएगी।

इससे पूर्व भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने पवन चौधरी को भाजयूमो जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सीएम जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा महामंत्री पवन राणा, नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल, पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, भाजयूमो प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!