ADVERTISEMENT

Himachal : त्यौहारी सीजन में सेहत से खिलवाड़, मिठाई की दुकानों में मिले कॉकरोच; नोटिस जारी

Khabron wala 

त्यौहारी सीजन के बीच राजधानी शिमला में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों पर प्रशासन का शिकंजा कस गया है। खाद्य आपूर्ति एवं खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने शनिवार को शहर की मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों में भारी गंदगी, मक्खियां और कॉकरोच मिलने से हड़कंप मच गया।

कई जगहों पर मिठाइयां और खाद्य पदार्थ खुले में रखे पाए गए, जिन्हें टीम ने मौके पर ही नष्ट करवाया। निरीक्षण के दौरान मिडल बाजार समेत कई प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की स्थिति बेहद संतोषजनक पाई गई। खाद्य पदार्थों पर कीड़े-मकोड़े और धूल गिरने का खतरा देख अधिकारियों ने दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाई। नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों को मौके पर ही नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है कि यदि तय समयसीमा में कमियां दूर नहीं की गईं, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त डा. विजया ने बताया कि त्यौहारी सीजन में आम जनता को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसके तहत निर्माण से लेकर बिक्री तक हर प्रक्रिया की जांच हो रही है। डा. विजया ने सलाह दी है कि मिठाइयां खरीदते समय केवल उनकी चमक-दमक या आकर्षक रंगों को देखकर फैसला न करें।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *