नाहन मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सक चंडीगढ़ में कोरोना पोजटिव

डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की एक महिला चिकित्सक चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला चिकित्सक कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट की है। जानकारी मिली है कि महिला चिकित्सक अपने घर चंडीगढ़ गई हुई थी। महिला डॉक्टर का पति चंडीगढ़ के 32 सेक्टर मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट है। नाहन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर एनके महेंद्रू ने बताया कि महिला चिकित्सक छुट्टी पर थी और उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट चंडीगढ़ में ही आई है।

You may also likePosts

महिला चिकित्सक नाहन के मेडिकल कॉलेज में तैनात थी। महिला चिकित्सक के पति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। नाहन कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट में करीब 9 के लगभग प्रोफेसर है। हालांकि पॉजिटिव आई महिला चिकित्सक की हिस्ट्री आदि खंगाली जा रही है। महिला चिकित्सक शनिवार को छुट्टी गई थी। जिसके बाद पूरे मेडिकल कॉलेज में हड़कंप भी मचा हुआ है।

डॉ महेंद्रू का कहना है कि अब इस डिपार्टमेंट के सभी चिकित्सकों का कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस महिला चिकित्सक का पति व बेटी भी चंडीगढ़ में पॉजिटिव आए हैं। महिला चिकित्सक शनिवार को नाहन मेडिकल कॉलेज से छुट्टी पर गई थी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!