ADVERTISEMENT

हिमाचल में पुलिस टीम पर हमला, भीड़ ने चरस तस्करों को जबरन छुड़ाया; महिला पंचायत प्रधान समेत कई लोगों पर मामला दर्ज

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में चरस बरामद करने गई पुलिस टीम पर भीड़ द्वारा हमला करने और आरोपियों को छुड़ा ले जाने का मामला सामने आया है। लगवैली के जकरेहड़ में हुई इस घटना में पंचायत प्रधान, उसके पति और उपप्रधान समेत करीब 30 से 40 लोगों पर पुलिस कर्मियों से हाथापाई करने और जब्त चरस छीनने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह (17 अक्टूबर) पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति पैदल रास्ते से कुल्लू की ओर चरस की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस को देखकर संदिग्धों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया और उनके पास से चरस बरामद की। पुलिस के अनुसार, खबर फैलते ही स्थानीय महिला प्रधान, उनके पति और उपप्रधान के नेतृत्व में 30 से 40 लोगों का समूह मौके पर एकत्र हो गया। आरोप है कि भीड़ ने पुलिस दल पर हमला कर दिया और आरोपियों एवं बरामद चरस को जबरन छुड़ा लिया।

508 ग्राम चरस बरामद

घटना के दौरान मची छीनाझपटी में कुछ चरस सड़क पर गिर गई थी, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। तौलने पर यह 508 ग्राम पाई गई। वहीं, पुलिस ने पंचायत प्रधान, उसके पति और उपप्रधान समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *