ADVERTISEMENT

पुलिस थाना पच्छाद मे अवैध खनन करके सरकारी जमीन से बजरी चौरी करने पर मामला दर्ज

पुलिस थाना पच्छाद मे अवैध खनन करके सरकारी जमीन से बजरी चौरी करने पर मामला दर्ज

Khabron wala 

दिनांक 19/10/26 को पुलिस थाना पच्छाद की पुलिस टीम गश्त के दौरान मुकाम जडेनुआ में सडक के पास मौजुद थी तो सडक के बाई तरफ उपर थोडी दूरी पर पहाडी कटी हुई दिखाई दे रही थी तथा उस जगह से JCB मशीन द्वारा खुदाई करने की आवाज आ रही थी । मौका पर पहुंचा तो देखा कि एक JCB NO HP16AA 2238, टिप्पर न0 HP16AA 3587 को पहाडी से खुदाई करके निकाली गई बजरी ग्रेवर को मौका पर लगाऐ गए बजरी ग्रेवर के ढेर से भर रहा था तथा एक अन्य टिपर HP16AA 3852 खडा पाया गया । जो खन्न के लिए प्रयोग की जा रही जमीन बारे पूछताछ करने पर सरकारी शामलात पाई गई । जो कि JCB चालक नितिन चौहान तथा दोनो टिप्परों के चालक अजय पुण्डीर व रोहन कुमार तथा सतीश ठाकुर, JCB व टिप्पर न0 HP16AA3587 का मालिक बृजपाल तथा टिप्पर न0 HP16AA3852 मिली भगत करके षडयन्त्रकारी तरीके से सरकारी शामलात भूमि में कटाव करके बजरी ग्रेवर की चोरी करके खनन करते हुए पाए गए जो कि उपरोक्त अजय पुण्डीर, नितिन चौहान, रोहन कुमार, सतीश ठाकुर, संजीव ठाकुर बृजपाल द्वारा षडयन्त्र करके अवैध तरीके से सरकारी शामलात जमीन पर खनन करके ग्रेवर बजरी चोरी करना पाया जाने पर उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पच्छाद मे मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *