पावटा साहिब : भाजपा की विशेष बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप पाँवटा मण्डल की विशेष बैठक में पहुँचे।उनके साथ ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर साथ रहें।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष E-विस्तारको को सम्मानित करने हेतु विशेष रूप से पहुँचे। E-विस्तारक योजना के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी पेपर लेस हो गयी हैं।उन्होंने e विस्तारको को समय पूर्व शत प्रतिशत काम पूर्ण करने पर बधाई दी व शाल टोपी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सुरेश कश्यप ने सम्बोधित करते हुए कहाँ कि पाँवटा साहिब के e विस्तारको ने 29 ग्राम केंद्र प्रभारी,103 बूथ अध्यक्ष,103 बूथ पालक,103 बी॰एल॰ए॰ व 3786 पन्ना प्रमुखों को नियुक्त किया।उन्होंने कहाँ कि पार्टी कभी भी इनसे सीधे बात कर सकती हैं।

उन्होंने कहाँ कि कार्यकर्ताओं कि इस कड़ी मेहनत से 2022 में पुनः सरकार बनायेंगी।उन्होंने डंके की चोट पर भारतीय जनता पार्टी पुनः सरकार बना कर इतिहास रचेगी।सुखराम चौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहाँ कि भारतीय जनता पार्टी ज़मीनी स्तर पर काम कर पार्टी को मज़बूत कर रही हैं।

उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया की वह जनता के बीच जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियाँ लेकर जाए।उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को साँझा किया।

हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पार्टी के भीतर कोई गुटबाजी नहीं है । जो आपसी मतभेद थे। दूर हो गए हैं और अब सब कुछ ठीक हो गया है। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी क्या पूरे प्रदेश में भाजपा एकजुट होकर चुनाव मैदान में हैं और पंचायत व नगर निकाय के चुनाव में भाजपा भारी बढ़त के साथ जीतेगी और 2022 के विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा बढ़त के साथ चुनाव जीतेगी और मिशन रिपीट होगा।

वह यहां विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और सब कार्यकर्ता मिलकर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे। सिरमौर जिले में भी पांचों सीटों पर भाजपा कब्जा करेगी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। और विस्तारको ने भी बहुत अच्छा काम किया है। उनको आज सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में 7792 बूथ, 2069 ग्राम केंद्र है। और भाजपा ने 25000 ऐसे मतदाता भी तैयार किए हैं जो पार्टी को ज्यादा से ज्यादा मतो का लाभ पहुंचाएंगे। कोरोनाकाल में भाजपा के हर कार्यकर्ता ने लोगों की जो मदद की है। अपने आप में एक रिकॉर्ड है। प्रदेश भर में 50 लाख से अधिक मास्क बांटे है। गरीब मजदूरों की हर तरह से मदद की है। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री सुखराम ने कहा कि प्रदेश में विद्युत कनेक्शन दर को रिवाइज कर कम किया जाएगा।

जिसकी हाल ही में दरें बढ़ी थी। उन्होंने कहा कि पौंटा साहिब वह पूरे प्रदेश में विद्युत की निरंतर सप्लाई के लिए बड़े पैमाने पर काम हो रहे है। नए प्रोजेक्ट का काम हो रहा है।

इस अवसर पर प्रेम चंद गुप्ता,अजय मेहता,शमशाद अली,अशोक चौधरी,धीरज गुप्ता,राकेश मेहरलू,सुंदर सिंह,चरनजीत सिंह,संदीप तोमर,मेहराज़ कश्मी,गुरमीत सेनी,सूरजीत सिंह,नीतिन शर्मा,साहिल धवन,अभिषेक अग़्रवाल,स्पर्श गुप्ता,अजय कुमार,हरिंदर सिंह,अजय कुमार,इशु खेड़ा,राजीव शर्मा,अजय कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!