ADVERTISEMENT

पावटा साहिब : अवैध शराब माफिया जमकर कर रहा शराब तस्करी , सरकार को करोड़ो रुपए के राजस्व का नुकसान

 

( जसवीर सिंह हंस ) कोरोना वायरस के चलते अवैध शराब माफिया की लॉटरी लग गई है तथा अवैध शराब की जमकर तस्करी हो रही है व सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का चूना भी लग रहा है जहां एक ओर शराब के शौकीन शराब ना मिलने के कारण परेशान हो रहे थे जिसके बाद अवैध शराब तस्कर कोलर माजरा धोलाकुआ इलाके में सक्रिय हो गए हैं

मिली जानकारी के अनुसार कच्ची व हरियाणा मार्का शराब कि कुछ अवैध शराब के ठिकानों पर जमकर तस्करी हो रही है जिसके बाद शराब पीने के शौकीन किसी तरह एक आध बोतल का जुगाड़ करने के लिए इन अड्डों से शराब लेने पहुंच जाते हैं वही इंडियन टेक्नोमेक घोटाले में  लिप्त रहा आबकारी व कराधान विभाग इन शराब तस्करों के खिलाफ कोई ना कार्रवाई कर अपनी जी हुजूरी दिखा रहा है बताया जा रहा है कि यह बड़े शराब तस्कर हरियाणा व पंजाब से लाई गई शराब हिमाचल में सप्लाई करते हैं यही नहीं शिलाई तक भी इन सप्लायर द्वारा शराब सप्लाई की जाती है शराब तस्करों द्वारा आगे एक पायलट गाड़ी चलाई जाती है ताकि पीछे लाई जा रही शराब की गाड़ी को पुलिस की सूचना पहले ही दी जा सके वही ऐसे में पुलिस की तरफ भी शक की सुई घूमती है अब देखना यह होगा कि इन बड़े नशा तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी या विभाग छोटी मछलियों को पकड़ कर वाहवाही लूटते रहेंगे

मिली जानकारी के अनुसार कुछ बड़े शराब तस्कर रात को शराब के छोटे सप्लायर को शराब तस्करी कर रहे हैं | वही सुबह से लेकर रात तक ड्यूटी कर पुलिसकर्मी जब कुछ समय के लिए रेस्ट पर होते हैं तब यह शराब तस्कर सक्रिय हो जाते हैं वही पुलिस एक तरफ करोना वायरस के खिलाफ लड़ रही है वही अब देखना यह होगा कि इन शराब तस्करों को पकड़ने में पुलिस किस प्रकार सफल हो पाएगी वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक यदि जानकारी मिलती है तो शराब तस्करों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा |

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!