गत दिवस सिरमौर पुलिस की एस आई यु टीम को सूचना मिली की एक व्यक्ति चमेल सिंह जिसने काले रंग की जैकिट पहन रखी है जो कि तारुवाला वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सड़क बद्रीपुर पर पीपल के पेड़ के नीचे खड़ा है ने अपने शरीर पर काफी मात्रा मे चरस/सुल्फा छुपा कर रखा है जो जल्द ही इस चरस की किसी को डिलिवरी देने की फिराक मे है यदि इसी समय इस व्यक्ति चमेल सिंह की तलाशी ली जाये तो भारी मात्रा मे चरस/सुल्फा बरामद हो सकता है |
सिरमौर पुलिस की एस आई यु टीम ने चमेल सिंह पुत्र धन्ना राम निवासी गांव मटियाणा शिलाई, जिला सिरमौर हि0प्र0 उम्र 35 वर्ष की पहनी काली की जैकिट की दाहिनी जेब से एक पारदर्शी पोलिथीन बरामद हुआ जिसके अन्दर काला बत्ती नुमा पर्दाथ भरा हुआ बरामद हुआ यह काला बत्ती नुमा पर्दाथ 200 ग्राम चरस/सुल्फा पाया गया। हेड कांस्टेबल अरुण कुमार द्वारा अमल मे लाई जा रही है।आरोपी के खिलाफ एन डी पी एस की विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है | मामले की पुष्टि डी एस पी वीर बहादुर ने करते हुए बताया की आजा आरोपी को विडियो कॉन्फरेन्स द्वारा कोर्ट में पेश किया गया आरोपी को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है |












