कृषि कानून के विरोध में हिमाचल किसान सभा ने आज पावटा साहिब में जोरदार प्रदर्शन किया इस मौके पर गुरविंदर सिंह गोपी, ओम प्रकाश, भूपेंद्र सिंह , जोगा सिंह, बैत सिंह, गुरदेव सिंह, निर्मल सिंह, गुरपाल सिंह, देवेंद्र सैनी कुशाल सिंह मनजीत सिंह जसपाल सिंह, सतनाम सिंह आदि उपस्थित थे
हिमाचल किसान सभा के बैनर तले किसान विश्राम गृह में एकत्रित हुए और मीटिंग कर यहां से केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए एसडीएम ऑफिस तक पहुंचे गई और काले कानून को वापस नहीं लिया गया तो जाए आगे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा इस दौरान किसानों ने नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद व केंद्र सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए
इस दौरान हिमाचल किसान सभा की तरफ से कहा गया कि भाजपा का किसान मोर्चा किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है उन्होंने कहा कि यदि भाजपा किसान मोर्चा किसानों को गुमराह करने के लिए गांव में आएगा तो वहां उनका स्वागत जूतों से किया जाएगा उन्होंने कहा कि भाजपा के किसान मोर्चा का काम केवल किसानों को गुमराह करके वोट इकट्ठे करने का है अब यह किसानों के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा लाए गए काले कानून को सही बता कर किसानों को गुमराह करने में लगा हुआ है तथा इनका प्रत्येक गांव में विरोध किया जाएगा उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि भाजपा के लोग इस तरह की ओछी हरकतें ना करें












