ADVERTISEMENT

यमुना शरद महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में आज उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान होंगे मुख्यातिथि, पंजाबी स्टार निंजा सहित कई कलाकार जमाएंगे रंग

यमुना शरद महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में आज उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान होंगे मुख्यातिथि, पंजाबी स्टार निंजा सहित कई कलाकार जमाएंगे रंग

पांवटा साहिब में आज सजेगी सुरों की महफिल, पहाड़ी लोकगायक शुभम शर्मा और ठाकुर रघुवीर सिंह सहित कई कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

Khabron wala

पांवटा साहिब। राज्यस्तरीय यमुना शरद महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या आज 25 अक्तूबर को धूमधाम से आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक निंजा मुख्य आकर्षण रहेंगे। उनके साथ पंजाबी गायक दिलजीत सिंह, पहाड़ी लोकगायक शुभम शर्मा और ठाकुर रघुवीर सिंह अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

सांस्कृतिक संध्या में राजेश त्यागी, मोनिका शर्मा, किरनेश पुंडीर तथा शमयाला कला मंच की जगदीप एंड टीम भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। स्थानीय एवं क्षेत्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव की अंतिम शाम संगीत और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहने की उम्मीद है।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 25 से 28 अक्तूबर तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। वह 25 अक्तूबर को पांवटा साहिब में यमुना शरद महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रवास कार्यक्रम के तहत मंत्री 26 अक्तूबर को सुबह 10 बजे सतौन में जनसमस्याएं सुनेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे कफोटा तथा शाम 4 बजे शिलाई में लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए जनसुनवाई करेंगे।

वहीं, 27 अक्तूबर को सुबह 11:30 बजे लोजा में राजकीय उच्च विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। 28 अक्तूबर को सुबह 11 बजे नाहन स्थित उपायुक्त कार्यालय में जिला योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

यमुना शरद महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। पंजाबी और पहाड़ी संगीत के लोकप्रिय कलाकारों की प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *