ADVERTISEMENT

डैंटल काॅलेज रैगिंग मामला: तीन आरोपी सीनियर छात्रों को लगा हजारों का जुर्माना, अभिभावक तलब

Khabron wala

राज्य के एकमात्र सरकारी डैंटल काॅलेज शिमला में आए रैगिंग के मामले के उपरांत कालेज प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी सीनियर छात्रों पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है और उनके अभिभावकों को भी कालेज तलब किया है। डैंटल कालेज के कुछ जूनियर छात्रों ने अस्पताल प्रबंधन को ई-मेल के माध्यम से लिखित शिकायत भेजी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि तीन सीनियर छात्रों ने 7-8 जूनियर छात्रों को फोन कर संजौली बुलाया और वहां उनके साथ रैगिंग की। शिकायतकर्त्ताओं ने इस कथित घटनाक्रम से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी प्रबंधन को सौंपी थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कालेज प्रबंधन ने तुरंत इसकी जांच एंटी रैगिंग कमेटी को सौंप दी। कमेटी ने संबंधित छात्रों से पूछताछ कर तथ्यों की पड़ताल शुरू कर दी है। प्रवेश के समय इन छात्रों द्वारा रैगिंग न करने संबंधी शपथ पत्र भी भरा गया था, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। इस मामले की उच्च-स्तरीय बैठक में एसएसपी शिमला के निर्देश पर डीएसपी भी शामिल हुए। डैंटल कालेज शिमला के प्राचार्य डा. योगेश भारद्वाज ने कहा कि कालेज में रैगिंग को लेकर जीरो टॉलरैंस की नीति है और किसी भी सूरत में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कमेटी की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की पूर्ण पुष्टि हो सकेगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *