ADVERTISEMENT

पावटा साहिब : शहरी इलाके में जंगली हाथियों का तांडव , खोफ में लोग

पावटा साहिब  में भी जंगली हाथियों का तांडव शुरू हो गया है  इससे पहले भी पावटा साहिब के लगते उत्तराखंड से यमुना नदी पार कर हाथी ग्रामीण व शहरी इलाकों मे आते रहे है स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में हाथी के आने से जानमाल का नुकसान हो सकता है

आज भी रामपुर घाट के इलाके में हाथियों ने तांडव मचाया व एक फार्म हाउस की बाउंड्री तोड़कर खेतों में घुस गए व आम के बगीचे में काफी नुकसान किया व लगभग 20 पेड़ों को तोड़ दिया । वरिष्ठ भाजपा नेता तथा फार्म हाउस के मालिक मदनमोहन शर्मा ने बताया कि हाथियो ने फार्म हाउस की दीवार को तोड़ दिया तथा फार्म हाउस मे काफी नुकसान किया है वही डीएफओ कुणाल एंग्रिश को फोन पर सूचना देने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा बम चलाकर हाथियों को वापस भगाया गया गौरतलब है कि दो साल पहले भी बहराल क्षेत्र में एक हाथी मृत पाया गया था, जो उत्तराखंड से हिमाचल की सीमा में पहुंचा था। लोगों का ये भी कहना है कि यदि हिमाचल में हाथी को कोई नुकसान पहुंचता है तो लोग इसके जिम्मेदार नहीं होंगे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!