पावटा साहिब नगर पालिका के वार्ड नंबर 12 में वर्तमान पार्षद की कड़वी जुबान व बदतमीजी से परेशान लोग बदलाव चाह रहे हैं वह इस बार वर्तमान पार्षद की पत्नी भी चुनावी मैदान में उतर गई है लोग कड़वी जुबान का जवाब वोट से देकर पार्षद साहब को लोकतंत्र की अहमियत बता सकते हैं
शिक्षा विभाग से रिटायर हुई तथा वार्ड नंबर 12 से निर्दलीय प्रत्याशी इंदिरा चौहान को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है वार्ड नंबर 12 से निर्दलीय प्रत्याशी इंदिरा चौहान को चुनाव चिन्ह कुर्सी मिला है वार्ड के लोग उनको पार्षद की कुर्सी पर बिठाने के लिए तैयार बैठे हैं भाजपा भ्रष्टाचार में लिप्त नगर पालिका से परेशान लोग इस बार पढ़े लिखे ईमानदार प्रत्याशी को चुनकर नगर पालिका में भेजना चाहते हैं जिसकी लोगों ने कभी उम्मीद भी नहीं की थी
अपनी ईमानदार छवि के चलते इंदिरा चौहान पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है तथा पहले से राजनीति कर रहे प्रत्याशी के खिलाफ उन्होंने चंद दिनों में ही वार्ड में अच्छी पकड़ बना ली है वही आंतरिक सूत्रों के मुताबिक भाजपा के लोग भी अपना पूरा समर्थन पहले से ही दिया हुआ है
इंदिरा चौहान का कहना है कि वह वार्ड के लोगों द्वारा बार-बार आग्रह करने पर ही चुनावी मैदान में उतरी हैं तथा उनका मकसद केवल समाज सेवा करना तथा ईमानदारी से वार्ड का विकास करना है वार्ड नंबर 12 से प्रत्याशी इंदिरा चौहान डोर टू डोर प्रचार में जुटी हुई है तथा वार्ड के लोगों का उनको भारी समर्थन भी मिल रहा है
वहीं वार्ड के लोगों का आरोप है कि वोटर लिस्ट से उनके नाम भी गायब कर दिए गए हैं ताकि वार्ड में कोई बदलाव न आ सके भाई लोगों का आरोप है कि गत नगर पालिका चुनाव में मतदान करने के बावजूद उनके नाम वोटर लिस्ट से कैसे गायब हो गए पिछले 15 वर्षों में भी कोई निदान ना हो सका वही मोगिनंद निवासी भी टूटी गलियों गंदे पानी के खड़े होने सफाई ना होने से परेशान रहे
वहीं विरोधी पार्टी पर विकास कार्यों को लेकर अफवाह उड़ाने के भी आरोप प्रत्याशी इंदिरा चौहान द्वारा लगाए गए हैं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को भी बार-बार उनके वार्ड के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं वहीं विरोधी हताश होकर उनके बैनर पोस्टर भी फाड़ रहे हैं तथा इसका जवाब जनता देगी उन्होंने कहा कि वह वार्ड में सभी रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करवाएंगे












