नगर परिषद चुनावों में पांवटा साहिब की Hot Seat मानी जा रही है वार्ड नंबर 8 में इस बार रोचक मुकाबला होने जा रहा है. जहां एक और करीब दो दशक से ज्यादा पार्षद रहे भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय सिंघल है तो वहीं दूसरी ओर शहर के सुप्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. रोहताश नांगिया आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में हैं।
डाॅ. रोहताश नांगिया के नवीन विजन की सराहना करते हुए वार्ड के युवा व बुजुर्ग वर्ग उन्हें भरपूर समर्थन दे रहे हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वीरवार को डॉक्टर नांगिया ने मतदान के दिन वार्ड में घर घर जाकर लोगों से अपने चुनाव चिन्ह कुर्सी के सामने वाला बटन दबाकर उन्हें विजई बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वार्ड 8 के लोगों का जो प्यार और स्नेह उन्हे मिल रहा है उससे वे अभिभूत है और उनका तहेदिल से शुक्रिया कर रहे हैं।
वार्ड की जनता ने निश्चित तौर पर इस बार विकास के नए विजन को देखते हुए बदलाव का मन बना लिया है। बीते दिनों डाॅ. रोहताश नांगिया ने पत्रकार वार्ता मे वार्ड और नगर के विकास को लेकर अपना विजन क्लीयर किया था। जिसमे मूलभूत कार्यों के साथ-साथ नगर परिषद के कार्य का पूर्ण डिजिटलाईजेशन करना, दलाली प्रथा को खत्म करना, भ्रष्टाचार रोकना, पुलिस के साथ मिलकर हर गली मे एंट्री और एग्जिट प्वायंट पर महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी केमरे और पीसाआर की सुविधा देना, शहर से नशा खत्म करना और युवाओं को खेल सुविधाएँ उपलब्ध करवाने सहित धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजनों को भव्य व सुरक्षित बनाना आदि शामिल रहा। डॉ रोहतास नदिया के इस नए भजन कि हर और सराहना हो रही है और उनके चुनाव क्षेत्र वार्ड नंबर 8 में उन्हें भारी जनसमर्थन मिल रहा है।












