• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

उद्योग मंत्री ने पांवटा साहिब अस्पताल में किया एक्स-रे प्लांट का शुभारंभ

Desk by Desk
3 years ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

सिरमौर जिला के विशेषकर दूरवर्ती क्षेत्रों के अस्पतालों में ढांचागत तथा स्टाफ सुविधा का विस्तार किया जाएगा ताकि ग्र्रामीण क्षेत्रों को लोगों को उपचार के लिये दूर अस्पतालों में न जाना पड़े। यह बात उद्योग, आयुष एवं संसदीय कार्य मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने आज पांवटा साहिब के नागरिक अस्पताल में नये एक्स-रे प्लांट का उद्घाटन करने के उपरांत अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में एक्सरे प्लांट लगभग 30 साल पुराना था जिसके कारण बढ़ती मरीजों की संख्या के दृष्टिगत इस पर कार्य संभव नहीं हो पा रहा था। पांवटा नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 200 एक्सरे होते हैं। इस पुराने प्लांट के कारण मात्र लगभग सौ मरीजों के 100 एक्स-रे ही संभव हो पाते थे। लोगों को एक्सरे के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ता था और कई बार मशीन खराब होने पर मरीजों को दो-तीन दिनों का इंतजार भी करना पड़ता था। आज इस एक्सरे मशीन के लग जाने से इस हास्पिटल में आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी तथा उनके एक्स-रे समय पर हो पाएंगे।

उद्योग मंत्री ने कहा कि जैसे ही उनके संज्ञान में अस्पताल में एक्स-रे मशीन उपलब्ध करवाने का मामला आया, उन्होंने चेंबर ऑफ कामर्स पांवटा साहिब अस्पताल के लिये एक एक्स-रे मशीन डोनेट करने के लिए कहा था। आज उनके द्वारा यह मशीन सिविल अस्पताल पांवटा साहिब को दान की गई है। इस से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पांवटा सिविल अस्ताल में न केवल पांवटा विधानसभा क्षेत्र, बल्कि शिलाई व रेणुका तथा उत्तराखण्ड के मरीज भी आते हैं और ऐसे में अस्पताल में सुविधाओं को मजबूती प्रदान करना जरूरी है।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एक प्रगतिशील विचारधारा के साथ प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी प्राथमिकता प्रदेश के अस्पतालों का सुदृढ़ीकरण करना है ताकि गांव के लोगों को दूर इलाज के लिये न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि अधिकांश अस्पताल रैफरल अस्पताल बनकर रह गए हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और आने वाले समय में गांव के लोगों को आर्थिक तंगी के चलते उपचार से महरूम नहीं होना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि पहली बार प्रदेश सरकार के मंत्रिमण्डल में अच्छे पढ़े-लिखे मंत्रियों की जामात है जो ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ व्यवस्था परिवर्तन के लिये अभी से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वायदे के अनुसार पहला कार्य हमारी सरकार ने ओपीएस बहाल करने का किया जिससे 1.36 लाख कर्मचारियों को आर्थिक छत्र ही नहीं, बल्कि एक सुरक्षित भविष्य भी सुनिश्चित हुआ। उन्होंने कहा कि पहली अप्रैल से प्रदेश की 2.29 लाख महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह मिलना आरंभ हो जाएगा। इससे हमारी सरकार ने अपना दूसरा बड़ा वायदा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पांच सालों के भीतर हम सभी 10 गारन्टियों को पूरा करके आम जनमानस के जीवन में बदलाव लाने के लिये कार्य कर रहे हैं। निश्चित तौर पर प्रदेश में आगामी सालों में व्यवस्था परिवर्तन नजर आएगा और प्रदेश की जनता विकास और जन कल्याण के लिये किये गए कार्यों को देखकर वोट देगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अनाथ और निराश्रित बच्चों की शिक्षा और रहने व खाने की व्यवस्था की है। प्रत्येक त्योहार के दौरान इन बच्चों को 500 रुपये प्रदान किये जा रहे हैं ताकि ये बच्चे अच्छे से त्यौहार मना सके और इनके दिलो दिमाग में समाज में इनके प्रति दृष्टिकोण का नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

You may also likePosts

साइबर ठगी पर धर्मशाला पुलिस ने पकड़े 6 आरोपी, 14.70 लाख रुपए बरामद

हिमाचल में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 6 जिलों के लिए रहेगा ऑरैंज अलर्ट

पांवटा साहिब: 29 जुलाई को होगा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह

पांवटा साहिब : सड़क हादसे में युवक की मौ*त 

इससे पूर्व, उद्योग मंत्री ने विश्राम गृह में पांवटा साहिब तथा शिलाई विधानसभा क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं भी सुनी। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।
पूर्व विधायक किरनेश जंग ने पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में सुविधाओं के सृजन और एक्स-रे मशीन के उदघाटन के लिये मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस अस्पताल में दूर दूर से लोग उपचार के लिये आते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आर्थो के दो सर्जन उपलब्ध है और एक्स रे मशीन उपचार के लिये काफी कारगर सिद्ध होगी। उन्होंने चिकित्सकों से अपना दायित्व ईमानदारी के साथ निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में गरीब लोग भी उपचार की उम्मीद से आते हैं और ऐसे में उन्हें बाहरी अस्पतालों को रैफर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल आपात की स्थिति में ही रेफर करें। उन्होंने कहा कि अस्पताल में यदि कोई और उपकरणों की आवश्यकता हो तो वह सरकार के ध्यान में मामला लाकर इसकी उपलब्धता करवाने का प्रयास करेंगे।

एसडीएम गुंजित सिंह चीमा, अध्यक्ष चैंबर आफ कामर्स सतीश गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय पाठक, बीएमओ के.एल. भगत सहित अन्य अधिकारी अवनीत सिंघ लांबा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मंत्री के साथ उपस्थित रहे।

Share160SendTweet100
Previous Post

पावटा साहिब : महिला मंडल द्वारा गरीब कन्या का किया गया कन्यादान

Next Post

पांवटा साहिब ओर शिलाई मे 5 अप्रैल को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Next Post
High voltage transmission towers with glowing wires against blue sky - Energy concept

पांवटा साहिब ओर शिलाई मे 5 अप्रैल को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

मुख्यमंत्री देश के 100 प्रभावशाली भारतीयों में शामिल

मुख्यमंत्री देश के 100 प्रभावशाली भारतीयों में शामिल

पांवटा साहिब : बैंक से व्यक्ति के लाखों रुपए लेकर व्यक्ति फरार

पांवटा साहिब : बैंक से व्यक्ति के लाखों रुपए लेकर व्यक्ति फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App