भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 3 मई को हिमाचल के कांगडा दौरे पर ।

(विजय ठाकुर) भाजपा ने हिमाचल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर विशेष फोकस कर दिया है। सत्ता पर काबिज होने के लिए केंद्र से एक के बाद एक बड़ा नेता हिमाचल आएगा।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 3 और 4 मई को कांगड़ा जिले के पालमपुर में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सांसद और विधायकों के साथ बैठकर हिमाचल की सियासी नब्ज टटोलने आ रहे हैं। इसके बाद वैंकेया नायडू और राजनाथ जैसे भाजपा वरिष्ठ नेता भी हिमाचल आकर सियासी माहौल गरमाएंगे।
पीएम अभी हिमाचल के चारों संसदीय क्षेत्रों में चुनावी रैलियां करेंगे। कांगड़ा हिमाचल का सबसे बड़ा जिला है। इस जिले में 15 विधानसभा क्षेत्र हैं। दूसरे नंबर पर मंडी है, जहां 10 सीटें और तीसरे नंबर पर जिला शिमला जहां 8 विधानसभा क्षेत्र हैं। इन तीन जिलों के इर्द गिर्द ही हिमाचल की राजनीति घूमती है।

सूत्रों का कहना है कि भाजपा कांगड़ा जिले को मजबूत करना चाहती है। इसके चलते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पालमपुर में बैठक करने का फैसला लिया है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मंडी और जिला शिमला में चुनावी बैठकें कर सकते है।
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कांगड़ा, मंडी और शिमला जिले से भाजपा को शिकस्त मिली थी। कांगड़ा में तीन, मंडी में 4 जबकि जिला शिमला से भाजपा को 1 सीट मिली थी ।
आलाकमान ने प्रदेश भाजपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का भी फीड बैक मांगा है। लोगों में रैली के प्रति रुझान, भीड़, मोदी की प्रति जनता में उत्साह, पार्टी की स्थिति, रैली का संदेश आदि के बारे में रिपोर्ट करने को कहा है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!