तबीयत बिगड़ने पर सड़क किनारे बैठी महिला, तेज रफ्तार कार ने कुचला

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश में आए दिन वाहन चालकों की लापरवाही से लोगों की जान जाने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के जिला बिलासपुर से सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार चालक ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी महिला की मौत हो गई।

रिश्तेदारी से घर लौट रही थीं महिला

मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिला के झंडूता उपमंडल के तुगड़ी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें 55 वर्षीय महिला की जान चली गई। महिला की पहचान शीला देवी पत्नी रूप लाल निवासी बाला-डाहड के रूप में की गई है।

शीला देवी अपने पति, बहू और अन्य परिजनों के साथ एक रिश्तेदारी से घर लौट रही थीं। सभी लोग पंकज कुमार की कार में सफर कर रहे थे।

उपचार के दौरान तोड़ा दम

सफर के दौरान अचानक शीला देवी को उल्टी की शिकायत हुई, जिस पर चालक ने तुगड़ी के पास वाहन रोक दिया। उस समय इलाके में बारिश हो रही थी और पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ था।

इसी वजह से शीला देवी सड़क के दूसरी ओर जाकर बैठ गईं। दुर्भाग्यवश उसी क्षण एक अन्य कार तेज रफ्तार से वहां से गुजरी और सड़क किनारे बैठी महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए एम्स अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पति की शिकायत पर मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही थाना झंडूता पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के पति रूप लाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी मदन धीमान ने की है।

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!