पांवटा साहिब में कल होगा यमुना शरद महोत्सव 2025 का आगाज़

 


यमुना शारद महोत्सव समिति की ओर से 1 से 6 अक्टूबर तक यमुना शरद महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस बार महोत्सव का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ समाजिक पहल “Compassionate Paonta Sahib” है, जिसके तहत सड़क पर आवारा कुत्तों व गायों के बेहतर प्रबंधन की योजना शुरू की गई है।

📌 4 अक्टूबर को महोत्सव की शुरुआत यमुना घाट पर यज्ञ से होगी। इसके बाद स्कूल छात्रों की रैली, सांस्कृतिक व मोटिवेशनल कार्यक्रम और शाम को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।

📌 5 अक्टूबर को पर्यावरण संतुलन हेतु यज्ञ, स्वच्छता अभियान, वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज़ व डिबेट जैसे कार्यक्रम होंगे। शाम को यमुना घाट पर आरती और कृष्ण लीला नाटक का मंचन किया जाएगा।

📌 6 अक्टूबर को “Night of Unity” का आयोजन होगा। सुबह यज्ञ, महिला सशक्तिकरण मेला व रस्साकशी प्रतियोगिता होगी। शाम को यमुना आरती के बाद एमसी ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्टार आर्टिस्ट्स के साथ लोकल टैलेंट शोकेस प्रस्तुत किया जाएगा।

Screenshot

🎤 इस अवसर पर कंवर ग्रीवाल, कुलदीप शर्मा, RJ शैंकी, ठा. रघुबीर सिंह और Abhigya The Band अपने प्रस्तुतिकरण से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।आयोजन समिति की ओर से एसडीएम गुंजित सिंह चीमा ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित इस महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रमों को सफल बनाएं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!