2 दिन मैदानों में बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

Khabron wala

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार को राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है, जबकि 22 व 23 अक्तूबर को मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा व उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इसके बाद 24 से 27 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बुधवार को चम्बा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने का यैलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 22 अक्तूबर को चम्बा, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में गरज-चमक व बिजली गिरने का यैलो अलर्ट रहेगा।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बादल छाने से पर्वतीय इलाकों में ठंड में हल्का इजाफा हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। केलांग में न्यूनतम तापमान सबसे कम एक डिग्री सैल्सियस, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य बना हुआ है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!