• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

21 दिसंबर को जिला के 56,531 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक-उपायुक्त

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

नाहन, 18 नवम्बर। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय कार्य बल की बैठक आयोजित हुई।

उपायुक्त ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 21 दिसंबर, 2025 को जिला सिरमौर में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 56,531 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के सफल संचालन के लिए जिला भर में 534 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे, तथा 1776 बूथ टीमों के अतिरिक्त 04 मोबाईल टीम भी क्रियाशील रहेंगी।

उन्होंने बताया कि जो बच्चे 21 दिसंबर को पोलियो की खुराक लेने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 22 और 23 दिसंबर को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, ताकि शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जा सके।

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने जिला वासियों से अपील की है कि वे इस सघन पल्स पोलियो अभियान को जन आंदोलन के रूप में लें और 0 से 5 वर्ष आयु के प्रत्येक बच्चे को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलवाएं। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए, तभी शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि पल्स पोलियो अभियान बारे स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान जानकारी प्रदान की जाए ताकि बच्चों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। उन्होंने उद्योग विभाग को जिला के उद्योगों में कार्य कर रहे मजदूरों के 5 साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिए जागरूक करने के लिए कहा ताकि किसी भी प्रवासी व कामगार का शिशु भी पल्स पोलियो की खुराक से वंचित न रह सके।

उन्होंने पंचायतों तथा आंगनवाडी केंद्रों के माध्यम से संबंधित विभागों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बच्चों को पोलियो बूथ तक लाने में सहयोग करने को कहा।

You may also likePosts

कारगिल विजय दिवस पर माजरा में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, लगभग 50 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

BREAKING: हिमाचल में जल शक्ति विभाग के JE की हत्या, दफ्तर से 50 मीटर दूर सड़क किनारे फेंक गए थे

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हिमाचल में भूचाल! पुलिस भर्ती पेपर लीक के लिए जिम्मेदार अफसरों के नाम सार्वजनिक करने की उठी मांग

कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को प्रवासी आबादी, झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों तथा दूर-दराज क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने एचआरटीसी को निर्देश दिए कि 21 दिसंबर को यदि किसी बस में 0 से 5 वर्ष आयु का बच्चा यात्रा कर रहा हो, तो सड़क किनारे स्थापित पोलियो बूथ पर बस रोककर उसे पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी नाहन डॉ. अंजली गर्ग, जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा, स्वास्थ्य अधीक्षक मेडिकल कॉलेज नाहन डॉ. रीनू चौहान, महाप्रबंधक उद्योग रचित शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी डॉ. विनय कुमार, अध्यक्ष रोटरी क्लब नाहन मनीष जैन सहित विभिन्न स्वास्थ्य खंडों के चिकित्सा अधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Share160SendTweet100
Previous Post

कांग्रेस सरकार झूठ, भ्रम और धोखे की राजनीति कर रही है — डॉ. राजीव बिंदल

Next Post

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आईजीएमसी शिमला में ‘गुरु के लंगर’ सेवा में की सहभागिता

Next Post
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आईजीएमसी शिमला में ‘गुरु के लंगर’ सेवा में की सहभागिता

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आईजीएमसी शिमला में ‘गुरु के लंगर’ सेवा में की सहभागिता

The word "Crime" written in tile letters isolated on a white background.

गाडी को चैक करने पर पिकअप के अन्दर बिरोजा के 161 टीन बरामत हुए ....

कांगड़ा कार्निवल में पैसे के लिए पत्र जारी हुआ तो आधिकारिक खाता नंबर क्यों नहीं दिया गया

कांगड़ा कार्निवल में पैसे के लिए पत्र जारी हुआ तो आधिकारिक खाता नंबर क्यों नहीं दिया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App