• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

कांग्रेस सरकार झूठ, भ्रम और धोखे की राजनीति कर रही है — डॉ. राजीव बिंदल

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

₹1500 महिला गारंटी और दूध खरीद का दावा पूरी तरह फर्जी, जनता से किया गया विश्वासघात

Khabron wala 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डीजी ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज, नाहन की लोकप्रिय विधायक रीना, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा शिवानी वर्मा तथा महामंत्री उपेंद्र भी उपस्थित रहे।

डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर दिन झूठ के नए रिकॉर्ड बना रही है। यह झूठ केवल प्रदेश की जनता तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली और कांग्रेस की राष्ट्रीय रैलियों में भी पूरे देश के सामने परोसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी में सरकारी खर्च पर जुटाई गई भीड़ के बीच मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सरकार ने 10 में से 7 गारंटियां पूरी कर दी हैं, जिनमें महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने की गारंटी भी शामिल बताई गई।

डॉ. बिंदल ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि यह गारंटी पूरी हो चुकी है, तो जिला सिरमौर की बहनों को आज तक यह राशि क्यों नहीं मिली? उन्होंने कहा कि प्रदेश की 28 लाख महिलाओं को यह राशि पहली कैबिनेट बैठक से मिलनी चाहिए थी, लेकिन सच्चाई यह है कि आज तक एक भी महिला के खाते में ₹1500 नहीं पहुंचे। यह कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी का सबसे बड़ा अंतर है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में रैलियों के दौरान भी देश को यह झूठ बताया कि हिमाचल में सात गारंटियां पूरी हो चुकी हैं और किसानों के लिए दूध खरीद की गारंटी भी लागू कर दी गई है। डॉ. बिंदल ने कहा कि तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार ने ₹100 प्रति लीटर तो दूर, एक लीटर दूध भी किसानों से नहीं खरीदा। प्रदेश की दीवारें आज भी इन खोखले वादों की गवाही दे रही हैं।

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार का पूरा तंत्र केवल जनता को भ्रमित करने और बहलाने में लगा हुआ है, लेकिन अब हिमाचल की जनता सच्चाई समझ चुकी है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार आज दिशाहीन, नेतृत्वहीन और लक्ष्यविहीन हो चुकी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी उन घुसपैठियों के पक्ष में खड़ी है, जो देश के संसाधनों और अधिकारों पर डाका डाल रहे हैं। कांग्रेस द्वारा विशेष एसआईआर का विरोध किया जाना यह साबित करता है कि पार्टी राष्ट्रहित के बजाय तुष्टिकरण की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है।

You may also likePosts

BREAKING: हिमाचल में जल शक्ति विभाग के JE की हत्या, दफ्तर से 50 मीटर दूर सड़क किनारे फेंक गए थे

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हिमाचल में भूचाल! पुलिस भर्ती पेपर लीक के लिए जिम्मेदार अफसरों के नाम सार्वजनिक करने की उठी मांग

कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

साइबर ठगी पर धर्मशाला पुलिस ने पकड़े 6 आरोपी, 14.70 लाख रुपए बरामद

डॉ. बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार के झूठ और विफलताओं को जनता के सामने उजागर करती रहेगी और प्रदेश की जनता इस धोखा देने वाली सरकार को समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी।

 

 

Share160SendTweet100
Previous Post

हिमाचल में सनसनी: नयना देवी के पास संदिग्ध हालात में महिला का शव बरामद

Next Post

21 दिसंबर को जिला के 56,531 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक-उपायुक्त

Next Post
21 दिसंबर को जिला के 56,531 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक-उपायुक्त

21 दिसंबर को जिला के 56,531 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक-उपायुक्त

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आईजीएमसी शिमला में ‘गुरु के लंगर’ सेवा में की सहभागिता

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आईजीएमसी शिमला में ‘गुरु के लंगर’ सेवा में की सहभागिता

The word "Crime" written in tile letters isolated on a white background.

गाडी को चैक करने पर पिकअप के अन्दर बिरोजा के 161 टीन बरामत हुए ....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App