ADVERTISEMENT

Himachal: नाबालिग लड़की का रास्ता रोक कर दुष्कर्म करने की कोशिश

Khabron wala 

भुंतर से सटे एक गांव में एक व्यक्ति ने नाबालिग लड़की का रास्ता रोका और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला थाना पुलिस कुल्लू ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ दर्ज केस में पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस के अनुसार लड़की ने आरोप लगाया है कि बीते 31 दिसंबर को शाम के समय करीब साढ़े 6 बजे अपने घर जा रही थी।

इस दौरान आरोपी ने गलत तरीके से उसका रास्ता रोका और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। 17 वर्षीय लड़की ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस ने लड़की का मेडीकल भी कराया है। आरोपी सुरेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। एसपी मदन लाल ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!