• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

24 साल के लड़के ने वीडियो कॉल के जरिए बुजुर्ग से खेला गंदा खेल, पुलिस ने UP से किया गिरफ्तार

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

हमीरपुर सदर पुलिस को साइबर अपराध के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो कॉल के जरिए 60 वर्षीय बुजुर्ग की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद इरफान (24) पुत्र मोहम्मद हसीब, निवासी बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार देर रात यूपी से दबिश देकर पकड़ा है। फिलहाल इस मामले में एक गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की संलिप्तता की जांच जारी है।

वर्ष 2022 का है मामला

You may also likePosts

Paonta Sahib: ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से प्रतिबंधित दवा के 400 कैप्सूल बरामद किये…

शिक्षा निदेशालय के कड़े निर्देश: निजी स्कूलों में यूनिफॉर्म, जूते या अन्य सामग्री बेची तो मान्यता होगी रद्द

बच्चों के भविष्य और शिक्षा की गरिमा की रक्षा के लिए विद्यार्थियों ने उठाई आवाज़, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

BREAKING: हिमाचल की पांगी घाटी में चलती टाटा सूमो पर भीषण लैंडस्लाइड, 6 माह के बच्चे समेत 13 लोगों की मौत, हादसे के बाद गाड़ी में लगी आग

यह मामला वर्ष 2022 का है और हमीरपुर के झनियारा क्षेत्र से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने किसी ऐप के माध्यम से बुजुर्ग को वीडियो कॉल की। कॉल के दौरान एक युवती को आपत्तिजनक स्थिति में देख पीड़ित बुजुर्ग भी झांसे में आ गए, इसी बीच आरोपियों ने चालाकी से उनकी वीडियो रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हुआ और बुजुर्ग को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डराया गया। बदनामी के डर से बुजुर्ग ने लाखों रुपए आरोपियों द्वारा बताए गए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब पैसे देने के बावजूद ब्लैकमेलिंग बंद नहीं हुई तो पीड़ित ने थक-हारकर सदर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

वारदात का तरीका

साइबर अपराधी इस तरह की ठगी को अंजाम देने के लिए एक खास तरीका अपनाते हैं। यह गैंग अक्सर व्हाट्सएप पर लोगों को मैसेज भेजता है, जिसकी डीपी (DP) में किसी लड़की की फोटो लगी होती है। बातचीत के दौरान शिकार को फंसाकर वीडियो कॉल की जाती है। वीडियो कॉल में सामने वाली युवती खुद को निर्वस्त्र करती है और पूरी बातचीत की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली जाती है। इसी वीडियो को आधार बनाकर पीड़ित को ब्लैकमेल किया जाता है। जागरूकता की कमी के कारण कई लोग इन शातिरों के जाल में फंस रहे हैं।

एसपी ने आम जनता से की ये अपील

मामले की पुष्टि करते हुए हमीरपुर के एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2022 के ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। एसपी ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल से सावधान रहें। उन्होंने आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या ब्लैकमेलिंग होने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

Share160SendTweet100
Previous Post

Himachal: नाबालिग लड़की का रास्ता रोक कर दुष्कर्म करने की कोशिश

Next Post

मासूमों पर टूटा दुखों का पहाड़: इंडनाला सड़क हादसे ने एक साथ छीन ली मां की ममता और पिता का साया

Next Post

मासूमों पर टूटा दुखों का पहाड़: इंडनाला सड़क हादसे ने एक साथ छीन ली मां की ममता और पिता का साया

सिरमौर के युवक का हरियाणा में मर्ड*र : 2 दोस्त भी गंभीर घायल, काम को लेकर हुआ था विवाद

सिरमौर के युवक का हरियाणा में मर्ड*र : 2 दोस्त भी गंभीर घायल, काम को लेकर हुआ था विवाद

कांग्रेस सरकार ने तीन साल में युवाओं को ठगा और अपमानित किया, एक भी पक्की नौकरी नहीं दी : डॉ. राजीव बिंदल

कांग्रेस सरकार ने तीन साल में युवाओं को ठगा और अपमानित किया, एक भी पक्की नौकरी नहीं दी : डॉ. राजीव बिंदल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App