• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

विदेश में नौकरी झांसा देकर करवाई ”साइबर गुलामी”, म्यांमार से लौटे युवक की शिकायत पर FIR दर्ज

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  1. Khabron wala 

विदेश में अच्छी नौकरी और सुनहरे भविष्य का सपना संजोकर घर से निकले हमीरपुर के एक युवक के लिए यह सफर किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। नौकरी की बजाय उसे साइबर गुलामी के दलदल में धकेल दिया गया। अब इस मामले में हमीरपुर के भोरंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई केंद्रीय जांच एजैंसियों और पुलिस मुख्यालय के कड़े निर्देशों के बाद अमल में लाई गई है।

चंडीगढ़ के एजैंट ने बिछाया जाल, थाईलैंड के रास्ते भेजा म्यांमार

भोरंज निवासी पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ स्थित एक एजैंट के संपर्क में आया था, जिसने उसे विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। योजना के तहत उसे पहले थाईलैंड भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचते ही धोखा शुरू हो गया। उसे अवैध तरीके से बॉर्डर पार करवाकर म्यांमार पहुंचा दिया गया। वहां उसे बंधक बनाकर जबरन साइबर अपराध की दुनिया में धकेल दिया गया, जहां उससे ऑनलाइन ठगी और अन्य अवैध गतिविधियां करवाई जाती थीं।

केंद्र सरकार ने एयरफोर्स की मदद से किया था रैस्क्यू

You may also likePosts

शिक्षा निदेशालय के कड़े निर्देश: निजी स्कूलों में यूनिफॉर्म, जूते या अन्य सामग्री बेची तो मान्यता होगी रद्द

बच्चों के भविष्य और शिक्षा की गरिमा की रक्षा के लिए विद्यार्थियों ने उठाई आवाज़, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

BREAKING: हिमाचल की पांगी घाटी में चलती टाटा सूमो पर भीषण लैंडस्लाइड, 6 माह के बच्चे समेत 13 लोगों की मौत, हादसे के बाद गाड़ी में लगी आग

BREAKING: हिमाचल में सिमसा माता मंदिर जा रहे 2 परिवारों पर लैंडस्लाइड, महिला की मौत, 7 लोग घायल

म्यांमार में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए केंद्र सरकार ने बीते नवम्बर में एक बड़ा रैस्क्यू ऑप्रेशन चलाया था। भारतीय वायुसेना की विशेष फ्लाइट के जरिए वहां बंधक बनाए गए करीब 300 भारतीयों को सुरक्षित वतन वापस लाया गया था। इस जत्थे में हिमाचल प्रदेश के लगभग 30 युवक शामिल थे, जिनमें से दो युवक हमीरपुर जिले के थे। दिल्ली वापसी पर सुरक्षा एजेंसियों ने लंबी पूछताछ और जांच के बाद इन युवकों को उनके परिजनों को सौंपा था।

कड़ी धाराओं में केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

केंद्रीय एजेंसियों ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हिमाचल पुलिस निदेशालय को कार्रवाई की सिफारिश की थी। इसी आधार पर अब भोरंज पुलिस ने चंडीगढ़ के एजेंट और इस रैकेट में शामिल लोगों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि भारतीय न्याय संहिता, 2023 की विभिन्न धाराओं और इमीग्रेशन एक्ट 1983 की धारा 24 के तहत मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी गई है।

प्रदेश में अब तक 4 जिलों में दर्ज हुए मामले

हमीरपुर पुलिस की यह कार्रवाई अकेली नहीं है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश के तीन अन्य जिलों में भी इसी तरह के रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। यह मामला न केवल कबूतरबाजी (मानव तस्करी) का है, बल्कि देश की सुरक्षा और युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय साइबर अपराध में धकेलने की एक बड़ी साजिश का भी हिस्सा है। पुलिस अब उन कड़ियों को जोड़ने में लगी है जो प्रदेश के युवाओं को बहला-फुसलाकर विदेश भेज रहे हैं।

Share160SendTweet100
Previous Post

एचआरटीसी में आरोपों के चलते अधीक्षक ग्रेड-1 अधिकारी सस्पैंड

Next Post

Paonta sahib: हत्या के मामले में काेर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को उम्रकैद और जुर्माने की सजा

Next Post
चरस मामले में दोषी को 6 महीने की कैद व जुर्माना

Paonta sahib: हत्या के मामले में काेर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को उम्रकैद और जुर्माने की सजा

भवन निर्माण कार्य में लगी JCB के खाई में गिरने से ऑप्रेटर की मौ*त

अगले शैक्षणिक सत्र से 10वीं कक्षा के छात्रों की हर 3 महीने के बाद होगी परीक्षा

अगले शैक्षणिक सत्र से 10वीं कक्षा के छात्रों की हर 3 महीने के बाद होगी परीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App