ADVERTISEMENT

BREAKING: हिमाचल में सिमसा माता मंदिर जा रहे 2 परिवारों पर लैंडस्लाइड, महिला की मौत, 7 लोग घायल

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में लैंडस्लाइड में एक महिला की मौत और सात लोग घायल हो गए हैं. गाड़ी में सवार सभी लोग जोगिंद्रनगर के प्रसिद्ध सिमसा माता मंदिर जा रहे थे और इस बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गए. फिलहाल, घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और शव को पुलिस ने कब्जे में लिया है.

जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के गुम्मा में शुक्रवार सुबह यह हादसा पेश आया. कुल्लू जिले से लडभड़ोल के प्रसिद्ध मां सिमसा मंदिर के दर्शन के लिए परिवार जा रहा था. इस दौरान गुम्मा में परिवार पानी पीने के लिए रुका था और पहाड़ी से अचानक चट्टानें गिरने लगी. फिर चपेट में आई महिला की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हैं.

हादसे में रामेश्वरी शर्मा, पत्नी गोपालकृष्ण, निवासी सुलतानपुर की मौके पर ही मौत हो गई और घायल सभी सात लोगों को स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से तुरंत नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य दो वाहनों में सवार होकर कुल्लू से मां सिमसा मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे. शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गुम्मा के पास हादसे का शिकार हो गए.  हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

इस हादसे में महिला की मौत के बाद परिजन फूट फूट कर रोते नजर आए. इस दौरान कुछ वीडियो सामने आए हैं और अस्पताल में एक शख्स रोते दिखे, जिन्हें वहां उनकी बेटी सांत्वना देती दिखी. इस दौरान पुलिस ने भी परिवार के बयान दर्ज किए.

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *