ADVERTISEMENT

जिला सिरमौर में दो सड़क दुर्घटनाएँ एक महिला की मृत्यु दो घायल मामले दर्ज

Khabron wala

*जिला सिरमौर में दो सड़क दुर्घटनाएँ एक महिला की मृत्यु दो घायल मामले दर्ज।*

*पुलिस थाना माजरा में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत*

पुलिस थाना पांवटा साहिब में एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई है जिसमें एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शुभम पुत्र श्री मस्तराम चौधरी, निवासी गांव टोकियों, डा0 सैनवाला मुबारिकपुर, तह0 पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने बतलाया कि इसकी ताई श्रीमति राम कौर पत्नी स्व0 श्री छोटा राम निवासी गाँव टोकियों डा0 सैनवाला मुबारिक पुर तह0 पाँवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 उम्र 76 साल अपने घर से सड़क पार कर रही थी तो तेज रफ्तारी से आ रही एक मोटरसाईकल ने उन्हे टक्कर मार दी जिसमें इसकी ताई उपरोक्त की मृत्यु हो गई है। मोटरसाईकल का नम्बर HP17C4760 तथा मोटरसाईकल चालक का नाम विचित्र सिंह पुत्र श्री वेद प्रकाश निवासी कोलर, तहसील पाँवटा साहिब, जिला सिरमौर मालूम हुआ है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना माजरा में धारा 281, 106 भारतीय न्याय संहिता में अभियोग पंजीकृत किया गया है और तफ्तीश शुरू कर दी है।

*नाहन में सड़क दुर्घटना के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज*

पुलिस थाना सदर नाहन में एक सड़क दुर्घटना के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता जगत सिंह चौहान पुत्र श्री जीत सिंह, निवासी गांव शिली अधोग, डाकघर कठवाड, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि ददाहु से नाहन की तरफ आते समय मलंगाव के पास पिकअप चालक गुरदीता सिंह पुत्र सवरण सिंह, निवासी गांव सलेमपुर शेरवा, राजपुरा, पटियाला, पंजाब ने इनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे इसे और इसके साथी मोटर साईकल चालक सतपाल को चोटें आई हैं। मोटर साईकिल का न0 HP85AA0546 तथा पिकअप का नम्बर PB19X3578 मालूम हुआ है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना सदर नाहन में धारा 281, 125(a) भा0न0सं0 में अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसका अन्वेषण जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!