ADVERTISEMENT

नाहन में सड़क दुर्घटना के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ अभियोग दर्ज

Khabron wala 

पुलिस थाना नाहन में एक सड़क दुर्घटना के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता श्रीमति अन्जना कुमारी पत्नि श्री संजीव कुमार गांव बोहलियों डा0 शम्भुवाला तहसील नाहन जिला सिरमौर हि0प्र0 ने आरोप लगाया है कि मोटरसाइकिल चालक मनदीप पुत्र श्री ओमप्रकाश गांव बनकला डाकघर शम्भुवाला, तहसील नाहन जिला सिरमौ, हि0प्र0 ने उनकी सास दर्शनी देवी को टक्कर मार दी, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। यह घटना 23 फरवरी 2026 को सुबह बोहलियों बस स्टॉप पर हुई थी, जब शिकायतकर्ता बस का इंतजार कर रही थी तथा उसी समय उसकी सास सड़क में आ रही थी। । मोटरसाइकिल चालक मनदीप के खिलाफ धारा 281, 125A BNS के तहत अभियोग दर्ज किया गया है और तफ्तीश जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!