ADVERTISEMENT

Shimla: भगवान के घर में डाका डालने वाला ”पापी” गिरफ्तार, जानें पुलिस ने कहां से बरामद किया दानपात्र और नकदी

Khabron wala 

राजधानी शिमला के अंतर्गत छोटा शिमला मंदिर में हुई चोरी की वारदात को जिला पुलिस शिमला ने चंद घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में सिरमौर जिले के एक युवक को गिरफ्तार कर चोरी किए दानपात्र और नकदी बरामद करने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते साेमवार को मंदिर के सेवादार सुबह करीब 5:30 बजे मंदिर पहुंचे और सफाई व पूजा के लिए दानपात्र को मंदिर के भीतर से निकालकर गेट के बाहर रख दिया। जब वे करीब एक घंटे बाद मंदिर से बाहर आए, तो दानपात्र वहां से गायब था। इसकी सूचना उन्हाेंने तुरंत पुलिस को दी। बता दें कि यह वारदात मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकाॅर्ड काे गई थी, जिसका वीडियाे साेशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था।

थाना पूर्व की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया दानपात्र कुसुम्पटी वन क्षेत्र के निकट कुम्हाली गांव के पास झाड़ियों से बरामद कर लिया गया। वहीं आरोपी के पास से नकदी भी बरामद हुई है। आराेपी की पहचान जय प्रकाश (31) पुत्र जलम सिंह निवासी गांव फागू, तहसील शिलाई व जिला सिरमौर के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

शिमला पुलिस ने इस घटना के बाद धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दानपात्राें और कीमती सामान की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और सतर्कता बरतें। वहीं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!