हिमाचल प्रदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रह्म दास भाटिया को धर्मशाला में स्टेट विंजिलेंस और एंट्री करप्शन ब्यूरों के नॉर्दन रैंज का अतिरिक्त एसपी तैनात किया गया है. आईपीएस अफसर अदिति सिंह के बार बार छुट्टी पर जाने के वजह से सरकार ने यह फैसला लिया है.
इससे पहले भी एसडीपीओ पांवटा साहिब साहिब रहते हुए भी महिला आईपीएस अदिति सिंह विवादों में रही है और बार बार छुट्टी पर घर मेरठ चली जाती थी और पांवटा साहिब में भी अपने परिवार को बुलाकर के साथ अक्सर घर में आराम करती थी और ऐसे में पुलिस के हौसले भी पस्त तो हो गए थे और शहर का क्राइम रेट बढ़ गया था महिला अधिकारी पर आरोप लगाते थे कि वह एसी में आराम फरमा रही थी और शहर में क्राइम बढ़ रहा था अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर कई लोगों को तंग किया था वह एक व्यक्ति को झूठे मुकदमे में फंसा कर नाहन महिला थाने में टॉर्चर किया था आरोप यह भी था कि बैरियर पर रजिस्टर में गलत एंट्री कर कुछ पुलिस कर्मचारियों को तैनाती दी गई और लाखों रुपए की वसूली की गई अधिकारियों को शिकायतें मिलने के बावजूद मामले दबा दिए गए
हिमाचल प्रदेश के डीजीपी अशोक तिवारी ने अपने आदेशों में लिखा कि आईपीएस अफसर एसपी अदिति सिंह के बार बार छुट्टी में जाने से कामकाज काफी प्रभावित हुआ है और ऐसे में अब उनके छुट्टी पर रहने तक नई तैनाती की गई है.
डीजीपी ने अपने आदेश में लिखा कि एसपी (नॉर्दर्न रेंज) अदिति सिंह ने तीन महीनों में बार-बार अवकाश लिया और इस वजह से धर्मशाला में दफ्तर का काम प्रभावित हो रहा है. आदेशों में महिला अधिकारी के छुट्टी लेने की तारीखें भी लिखी गई हैं. जानकारी के अनुसार, आईपीएस अफसर अदिति सिंह ने 1 जनवरी से 11 जनवरी के बीच में चार छुट्टियां ली. इसके बाद 12 जनवरी को एक छुट्टी काटी. फिर 16 से 19 जनवरी तक अवकाश पर रहीं. इसके अलावा, 8 फरवरी से 22 फरवरी तक छुट्टी पर रहीं.









