पांवटा साहिब यमुना पार्क में युवक के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला , मामला दर्ज
Khabron wala
यमुना पार्क में एक युवक पर हमले का मामला सामने आया है। जतीन सैणी पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी बेहड़ेवाला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने मित्र निखिल के साथ यमुना पार्क में बैठा था, तभी 5-6 लोगों ने उसे घेर कर उस पर हमला कर दिया।
इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में अभियोग दर्ज कर लिया है और तफ्तीश शुरू कर दी है। अभियोग धारा 126(2), 115(2), 118(1), 191(2), 191(3), 190 BNS के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है जिन्हें शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।












