ADVERTISEMENT

Solan: बद्दी के मखनुमाजरा में अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगीं तीन गोलियां, PGI रैफर

Khabron wala

उपमंडल बद्दी के ग्राम पंचायत लेही के गावं मखनुमाजरा में स्कूल के समीप शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में स्थानीय युवक बलबीर चौधरी उर्फ बल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम के समय काले रंग की एक कार में सवार 4 से 5 युवक मौके पर पहुंचे और अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक काफी फायरिंग हुई।, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि हमलावर काले रंग की क्रेटा कार में आए थे।

फायरिंग के दौरान बल्लू को तीन गोलियां लगीं, जिनमें एक गोली शरीर को छूकर निकल गई, जबकि एक गोली उसकी टांग में और एक ऊपरी हिस्से में लगी। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी बद्दी विनोद धीमान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा हमलावरों की तलाश में जुट गई है। इसके अलावा सड़कों पर नाके लगा कर चैकिंग भी की गई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी होने की बात कही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!