Khabron wala
पुलिस थाना राजगढ़ में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, स्ट्रेस्ड एसेट्स रिकवरी ब्रांच, शिमला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। शिकायत में कहा गया है कि उषा कंवर पत्नी अनिल सचदेवा निवासी सनौरा तह0 राजगढ़ जिला सिरमौर ने वर्ष 2023 में SBI परवाणु शाखा से सनौरा में कोल्ड स्टोर बनाने के लिए ₹6.90 करोड़ का लोन लिया था।
लेकिन उन्होंने लोन की किश्तें अदा नहीं की और बैंक ने लोन को NPA घोषित कर दिया। बैंक ने रिकवरी की कार्यवाही शुरू की और नोटिस जारी किया। नोटिस मिलने के बाद उषा कंवर ने अपने पति अनिल सचदेवा के साथ मिलकर लोन की राशि से खरीदी गई मशीनरी और अन्य सामान को चुपचाप कोल्ड स्टोर से हटा दिया।
उषा कंवर और उनके पति ने बैंक के पास गिरवी रखी गई चल/अचल संपति को गैर कानूनी तरीके से हटाकर बैंक के साथ अमानत में ख़यानत की है। मामला धारा 316(2), 3(5) BNS के तहत दर्ज किया गया है और तफ्तीश शुरू कर दी गई है।











