ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : कंकरीट वॉल सड़क निर्माण में घटिया सामग्री को रहा था इस्तेमाल, नपेंगे अधिकारी कर्मचारी, ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट

 

पांवटा साहिब में किशनपुरा से बाकुआं के बीच जम्मू खाले में सड़क को बचाने को लेकर कंकरीट वॉल व सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. रविवार सुबह ही कई लोगों ने पत्रकारों को इसकी शिकायत की जिसके बाद मौके पर फोटो में वीडियो बनाकर भी भेजे गए . इस दौरान पाया गया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे लेकर लोगों ने रोष जाहिर किया था लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत आला अधिकारियों और विजिलेंस को की जाएगी और FIR दर्ज करवाई जाएगी

सड़क की हालत पिछले कई सालों से खस्ता थी. इसे लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय नेताओं व प्रशासन से सड़क को पक्का करने के लिए गुहार लगाई थी. वहीं, पीडब्ल्यूडी ने कंकरीट वॉल सड़क की मरम्मत का काम भी शुरू करवा दिया था, लेकिन कंकरीट वॉल सड़क के निर्माण में ठेकेदारो की ओर से इस्तेमाल की जा रही घटिया सामग्री को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा.

लोगो का कहना है कि ठेकेदारो ने सड़क का काम बहुत ही घटिया तरीके से किया है, निर्माण कार्य में गटके और मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है . उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क का निर्माण कार्य सही ढंग से नहीं करवाया तो चक्का जाम करने से भी लोग परहेज नहीं करेंगे. ठेकेदारों से आग्रह है कि सरकार के पैसे का दुरुपयोग न करें. इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट के एसडीओ योगेश कुमार ने कहा कि सड़क का काम रुकवा दिया गया है. ठेकेदार गटके और मिट्टी से सड़क पक्की करवा रहा था.जिसमें ऊपर से टाइल लगनी है अब इस सड़क ओर कंकरीट वॉल लगाने का काम दोबारा सही ढंग से करवाया जाएगा. उन्होंने खुद मौके पर जाकर कार्य को चेक किया दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!