ADVERTISEMENT

राजगढ़: महिला आरक्षी नेहा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

Khabron wala 

पुलिस रिजर्व बटालियन बस्सी में तैनात महिला आरक्षी नेहा के असामयिक निधन से समूचे राजगढ़ इलाके में शोक की लहर है। सोमवार को पैतृक गांव मनौण के फागू नाला में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, जहां पुलिस गार्ड ऑफ ऑनर के बीच सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

सोमवार सुबह नेहा का पार्थिव शरीर गांव मनौण लाया गया, जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। छोटे भाई अभय शर्मा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। बेटी के असामयिक निधन से पिता कमल दत्त शर्मा और माता निशा शर्मा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मनौण गांव से संबंध रखने वाली नेहा का पिछले वर्ष पुलिस विभाग में महिला आरक्षी के पद पर चयन हुआ था और वह पिछले एक माह से पुलिस रिजर्व बटालियन बस्सी, बिलासपुर में कार्यरत थीं। रविवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद अल्सर की गंभीर समस्या के चलते उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

अंतिम संस्कार के दौरान डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी, डीएसपी बस्सी योगेश दत्त जोशी और पीटीसी डरोह के डीएसपी तिलकराज शांडिल पुलिस टीम सहित मौजूद रहे। पुलिस विभाग की ओर से दिवंगत महिला आरक्षी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और जवानों ने सलामी देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!