ADVERTISEMENT

Himachal: BPL पात्रता पर सुक्खू सरकार का पांचवीं बार यू-टर्न, जानें अब क्या हुआ बदलाव

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला मंडी के गोहर उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत धीस्ती के भलोठी (जाछ) गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा पेश आया है। यहां एक निर्माणाधीन निजी भवन में काम करते समय चौथी मंजिल से गिरकर एक 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था।

40 फुट ऊंचाई से बिगड़ा संतुलन

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विनय कुमार पुत्र ठाकर दास, निवासी गांव पोर्ट (डाकघर जहल) के रूप में हुई है। विनय भलोठी गांव में एक निजी मकान के निर्माण कार्य में बतौर मिस्त्री शटरिंग का काम कर रहा था। काम के दौरान अचानक उसका पांव फिसला और संतुलन बिगड़ने से वह करीब 40 फुट की ऊंचाई से सीधे नीचे आ गिरा। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण विनय को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद सहकर्मियों ने तुरंत उसे उठाया और इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र की ओर ले गए, लेकिन उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पुलिस कर रही मामले की जांच

विनय कुमार अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे बूढ़े माता-पिता, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!