ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब होली मेले में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था..क्या बोले एसपी

पांवटा साहिब: पुलिस ने पांवटा साहिब के ऐतिहासिक होली मेले पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की हैं। और मेले को चार सेक्टरों में बांटा है।

पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह ने पांवटा साहिब में जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने पांवटा में मेले में व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। मेले में स्थानीय पुलिस बल, रिर्जव की दो बटालियने और जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस व होमगार्ड और 350 जवानों तैनात किया गया है।

ये बनाए है चार सेक्टर

पहले सेक्टर मे मेला स्थल, पुलिस थाना, गुरुद्वारा साहिब, एसडीएम काम्प्लैक्स, नगर परिषद कार्यालय, यमुना घाट और सिविल अस्पताल को रखा गया है।

दूसरे सेक्टर मे गर्ल्स स्कूल से वाई प्वायंट, मेन बाजार, हाऊसिंग एरिया और बस स्टैंड को शामिल किया गया है।

तीसरे सैक्टर में यमुना बैरियर से बांगरण चौक, विश्व कर्मा चोक, देवीनगर, वार्ड नंबर 9 और 10 शामिल किया गया है।

चौथे सैक्टर में बांगरण चौक से बद्रीपुर चौक, सब्जी मंडी एरिया, मिशन स्कूल एरिया, गवर्नमेंट काॅलेज एरिया, हरिपुर टोहाना रोड़, तारूवाला रोड़ और भुपपूर को रखा गया है। इस सेक्टर की पूरी ट्रेफिक व्यवस्था होगी, जिसमे कि यमुना बेरियर से बद्रीपुर तक है। मेला स्थल पर वाॅच टावर बनेगा, जिस पर एक जवान हथियार से लैस होकर 24 घंटे डयूटी देगा।

गौरतलब है कि नगर परिषद पांवटा साहिब द्वारा आयोजित होली मेला चार मार्च से दस मार्च तक चलेगा। इसी लिहाज से सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं।

पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि मेले मे सुरक्षा व्यवस्था सुरक्षा की दृष्टि से मेला स्थल पर विभिन्न स्थानों पर लगभग 100 सीसीटीवी केमरे लगाए जा चुके है। क्यूआरटी की गाड़ी और पीएसआर 24 घंटे असामाजिक तत्वों पर नगर रखेगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!