ADVERTISEMENT

लापरवाही पड़ी भारी! बघाट बैंक के असिस्टेंट जनरल मैनेजर सस्पेंड, मचा हड़ंकप

Khabron wala 

जिला सोलन के प्रतिष्ठित बघाट बैंक प्रबंधन ने अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।दरअसल, बीओडी ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर को निलंबित कर दिया है। एजीएम पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए संपत्ति कब्जे के आदेशों की अवहेलना करने का गंभीर आरोप है।

क्या था मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, बैंक प्रबंधन ने 27 फरवरी को एजीएम को सोलन के पास सलोगड़ा और नौणी के पास धरजा में दो संपत्तियों को कब्जे में लेने के निर्देश दिए थे। बैंक की यह कार्रवाई रिकवरी प्रक्रिया का हिस्सा थी। हालांकि, एजीएम ने कथित तौर पर यह तर्क देते हुए जाने से मना कर दिया कि शनिवार को बैंक की छुट्टी होती है और वह छुट्टी के दिन काम नहीं करेंगे। एजीएम के इनकार के बाद स्थिति तब असहज हो गई जब बैंक के प्रबंध निदेशक (MD) राजकुमार कश्यप को स्वयं दोनों स्थानों पर जाकर संपत्तियों का कब्जा लेना पड़ा। बैंक के सर्वोच्च अधिकारी द्वारा किए गए इस औचक निरीक्षण और एजीएम की गैर-जिम्मेदाराना प्रतिक्रिया को बीओडी ने गंभीरता से लिया।

बीओडी की बैठक में हुआ फैसला

वहीं, सोमवार को हुई बैंक की बीओडी बैठक में जब यह मामला उठा, तो सभी सदस्यों ने एकमत होकर प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने के लिए एजीएम को निलंबित करने का निर्णय लिया। इसके बाद मंगलवार को निलंबन के औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए। बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि बैंक की बीओडी ने एजीएम को निलंबित करने का निर्णय लिया है। कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!