ADVERTISEMENT

ब्यास नदी में मिला 24 वर्षीय लड़की का शव

Khabron wala

सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस चौकी आलमपुर में 3 मार्च को एक लड़की के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। बीते बुधवार को ब्यास में लोगों ने शव को तैरते देखा, जिसकी सूचना थाना सुजानपुर को दी गई। सुजानपुर थाना प्रभारी राकेश धीमान की अगुवाई में सुजानपुर व आलमपुर पुलिस टीमों ने संयुक्त तौर से त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार रात को शव की तलाश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। वीरवार को रैस्क्यू टीम ने ब्यास से शव बरामद किया।

सुजानपुर थाना प्रभारी राकेश धीमान ने बताया कि रैस्क्यू ऑप्रेशन के बाद लड़की के परिजनों को शिनाख्त के लिए घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसके बाद उसकी पहचान मोनिका (24) पिता पवन कुमार के रूप में हुई। मृतका की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस चौकी आलमपुर में दर्ज थी। मृतका अपनी नानी के पास भेडी में रहती थी। उसने एमएससी कर रखी थी और वह डिप्रैशन में थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!