Khabron wala
जिला सिरमौर की 9 यूनिट्स के तहत आने वाली 83 शराब की दुकानें की नीलामी वीरवार देर शाम ऑनलाइन ऑक्शन हुई। जिला सिरमौर की 9 यूनिट्स का रिजर्व प्राइस 80 करोड़ 6 लाख 72 हजार 517 रुपए रखा गया था, जो की ऑनलाइन नीलामी में 80 करोड़ 44 लाख 72 हजार 517 रुपए में ऑक्शन हुए। इस बार सरकार को रिजर्व प्राइस से ऊपर केवल 38 लाख रुपए ही अधिक मिले।
नाहन यूनिट्स एलआरसी कंपनी (लेखराम, रमेश कुमार व संजय कुमार) ने ऑनलाइन ऑक्शन में अपने नाम की है। यूनिट का रिजर्व प्राइस 8 करोड़ 37 लाख 39,370 था, जो की एक लाख बढ़त के साथ 8 करोड़ 38 लाख 39,370 रुपए में नीलाम बिका।
कालाअंब यूनिट महिंदर सिंह और तेज सिंह (पार्टनर हिमालय वाइन) ने अपने नाम किया। रिजर्व प्राइस 5 करोड़ 99 लाख 93,279 रुपए था, जोकि 31 लाख की बढ़त के साथ 6 करोड़ 30 लाख 93,279 रुपए में ऑक्शन हुआ।
ददाहु यूनिट किशोरी लाल और दिनेश कुमार (पार्टनर हिमालय वाइन) ने अपने नाम किया। इसका रिजर्व प्राइस 7 करोड़ 96 लाख 55,195 रुपए था, जोकि एक लाख रुपए बढ़त के साथ 7 करोड़ 97 लाख 55,195 पर ऑक्शन हुआ। राजगढ़ यूनिट किशोरी लाल और दिनेश कुमार (पार्टनर हिमालय वाइन) ने अपने नाम किया, जिसका रिजर्व प्राइस 9 करोड़ 72 लाख 87,805 था, जिसमें रिजर्व प्राइस से ऊपर कोई भी बढ़त नहीं हुई तथा यह यूनिट रिजर्व प्राइस पर ही नीलाम हुआ।
नैनाटिक्कर यूनिट किशोरी लाल और दिनेश कुमार (पार्टनर हिमालय वाइन) ने अपने नाम किया, इसका रिजर्व प्राइस 8 करोड़ 90 लाख 37,952 रुपए था। जो की 8 करोड़ 91 लाख 37,952 रुपए में एक्शन हुआ। इसमें भी केवल एक लाख रुपए की बढ़त मिली। खजूरना बरहाल यूनिट किशोरी लाल और दिनेश कुमार (पार्टनर हिमालय वाइन) ने अपने नाम किया, जिसका रिजर्व प्राइस 11 करोड़ 20 लाख 03,410 रुपए था। जो की 1 लाख रुपए की बढ़त के साथ 11 करोड़ 21 लाख 03,410 रुपए में ऑनलाइन नीलाम हुआ।
बद्रीनगर शिलाई यूनिट एलआरसी कंपनी ( लेखराम, रमेश कुमार व संजय कुमार) ने अपने नाम किया। इसका रिजर्व प्राइस 11 करोड़ 83 लाख 28,280 था। जो की 1 लाख बढ़त के साथ 11 करोड़ 84 लाख 28,280 में नीलाम हुआ। खोदरी माजरी यूनिट एलआरसी कंपनी ने अपने नाम किया। इस यूनिट का रिजर्व प्राइस 7 करोड़ 69 लाख 57, 335 रुपए था। जो कि 7 करोड़ 70 लाख 57,335 रुपए में नीलाम हुआ।
पांवटा साहिब यूनिट एलआरसी कंपनी ने अपने नाम किया। जिसका रिजर्व प्राइस 8 करोड़ 36 लाख 69,891 रुपए था, जोकि 1 लाख रुपए की बढ़त के साथ 8 करोड़ 37 लाख 69,891 रुपए में नीलाम हुआ। उधर जिला सिरमौर में आबकारी विभाग के कार्यवाहक आबकारी उपायुक्त हिमांशु पंवार ने बताया कि रिजर्व प्राइस से ऊपर 38 लाख रुपए अधिक में सिरमौर जिला की शराब की 9 यूनिट्स की ऑनलाइन ऑक्शन हुई है।











