अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी हर्षा रानी को स्थानीय ने शुभकामनाएं दी और उनके समर्पण, कर्त्तव्यपरायणता और सेवा भावना का सम्मान किया। इनके पति फ़ौज में सेवाएँ दे रहे है
स्थानीय लोगों ने कहा “पांवटा साहिब में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो, इसके लिए महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी का योगदान अद्वितीय रहता है। भीषण धूप, बारिश, ठंड और हर मौसम में सड़कों पर खड़े होकर नागरिकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने वाली महिला पुलिसकर्मी का योगदान अत्यंत सराहनीय है। महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी हर्षा रानी बेहतरीन ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रही है सुबह से लेकर रात तक बेहतरीन रूप से अपनी ड्यूटी कर रही है होली मेले के दौरान भारी ट्रैफिक के बीच भी दिन रात अपनी ड्यूटी कर रही है उनकी मेहनत, साहस और कर्तव्यनिष्ठा को नमन्।
पांवटा साहिब के परशुराम चौराहे पर हाल ही में महिला ट्रैफिक पुलिस की एक अनोखी पहल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. वीडियो महिला पुलिसकर्मी लाल बत्ती के दौरान सड़क पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने के तरीके समझाती नजर आ रही हैं.
उनके समझने का ये तरीका न सिर्फ जागरूकता फैलाने वाला है, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति प्रशासन की जिम्मेदारी को भी पेश करती है. जिसे देखकर पूरे देश में लोगों ने उनके काम की जमकर तारीफ की.
महिला ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से समझाया कि चाइनीज मांझे के खतरे से बचने के लिए गले में रुमाल या स्कार्फ बांधना चाहिए, इसके अलावा उन्होंने हेलमेट पहनने की सलाह भी दी. इस पहल से पुलिसकर्मी अपनी सरल लेकिन प्रभावी तकनीक से लोगों को जागरूक कर रही हैं, ताकि उनके साथ कोई दुर्घटना न हो.












